RBSE 10th Result: राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे आज; सबसे पहले अमर उजाला पर देखें अपना रिजल्ट, अभी पंजीकरण करें
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Website Direct Link to Download: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित करने जा रहा है। बोर्ड द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 10वीं के नतीजे आज दोपहर 1 बजे जारी किए जाएंगे। इस बार लगभग 10.68 लाख छात्र-छात्राएं अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। हर साल की तरह रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक बढ़ जाता है, जिसके कारण साइट की स्पीड धीमी हो जाती है और छात्रों को परिणाम देखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स ऐसी स्थिति में छात्रों को एक वैकल्पिक सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिसके जरिए वे आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं। अमर उजाला की वेबसाइट पर छात्र बिना किसी परेशानी के अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और साथ ही उसकी डिजिटल कॉपी डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को पहले से पंजीकरण करना होगा, ताकि परिणाम जारी होते ही वे तुरंत अपना स्कोर देख सकें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 24, 2026, 07:08 IST
RBSE 10th Result: राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे आज; सबसे पहले अमर उजाला पर देखें अपना रिजल्ट, अभी पंजीकरण करें #CityStates #Education #National #Rajasthan #Rbse #RajasthanBoard #Rbse10thResult2026 #SubahSamachar
