RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा? मार्च में इस दिन होगा जारी, पढ़ें ताजा अपडेट
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं, 5वीं और 8वीं के नतीजों के बीच अब 12वीं के छात्रों के लिए भी अच्छी खबर सामने आई है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एक ताजा वीडियो बयान में 12वीं बोर्ड रिजल्ट की संभावित तारीख का खुलासा किया है। शिक्षा मंत्री ने वीडियो में कहा कि बोर्ड प्रशासन पूरी तरह से मूल्यांकन कार्य में जुटा है। उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2026 को 12वीं कक्षा के नतीजे संभावित रूप से घोषित किए जा सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो यह राजस्थान बोर्ड के इतिहास में अब तक का सबसे तेज परिणाम होगा। लाखों छात्रों को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार इस वर्ष 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए करीब 9 लाख 10 हजार 9 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। अमूमन मई के अंत में आने वाले नतीजे इस बार मार्च में ही आने से छात्रों को कॉलेज एडमिशन समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भरपूर समय मिल सकेगा। कब हुई थी 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 12वीं की परीक्षाएं परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। जिसमें विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय के करीब 9.10 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था।ये परीक्षाएं करीब 6194 केंद्रों पर आयोजित हुईं थी। राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा का लाइव अपडेट यहां देखें यहां देखें अपना स्कोरकार्ड राजस्थान बोर्ड (RBSE) 12वीं के छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद बिना किसी तकनीकी रुकावट के अपना परीक्षा परिणाम अमर उजाला के रिजल्ट पोर्टल पर देख सकते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 24, 2026, 11:52 IST
RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा? मार्च में इस दिन होगा जारी, पढ़ें ताजा अपडेट #Education #National #Rbse12th #RajasthanBoard #BoardResult2026 #EducationNews #SubahSamachar
