Agra News: अनिकेत की घातक गेंदबाजी से आरबीएस बी ने दर्ज की जीत

आगरा। आरबीएस इंटर कॉलेज क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों के बीच आयोजित तीन मैचों की शृंखला के पहले मुकाबले में आरबीएस बी ने आरबीएस ए को 30 रन से हरा दिया। निर्धारित 40 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरबीएस बी की पूरी टीम 25.3 ओवर में 154 रन बनाकर आउट हो गई। शशांक ने 29, आजाद ने 19 तथा शुभम चाहर ने 15 रन का योगदान दिया। विपक्षी टीम की ओर से ईशान और गौरव दिवाकर ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। 155 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरबीएस ए की टीम 26.3 ओवर में 124 रन ही बना सकी। कृष्ण मिश्रा ने पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाए। आयन ने 21 तथा कृषांश ने 13 रन जोड़े। गेंदबाजी में अनिकेत यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में मात्र छह रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि प्रणव भारद्वाज ने दो खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। अनिकेत यादव को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। आरबीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर विवेक वीर सिंह ने उन्हें पुरस्कृत किया। इस दौरान प्रकाश कौशल, फ़ैसल रईस, विवेक यादव, नवीन गोस्वामी, राव हरेंद्र सिंह, नरेंद्र शर्मा, डॉ. चंद्रशेखर शर्मा आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 02:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: अनिकेत की घातक गेंदबाजी से आरबीएस बी ने दर्ज की जीत #RBSBRegistersVictoryThanksToAniket'sLethalBowling. #SubahSamachar