Agra News: जिला रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के रवि बने अध्यक्ष

आगरा। जिला रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को होली लाइट पब्लिक स्कूल में हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, सदस्यता अभियान, पंजीकरण, वार्षिक खेल कैलेंडर, रेफरी प्रशिक्षण व खेल के प्रचार-प्रसार पर चर्चा की गई। साथ ही सर्वसम्मति से रवि नारंग को जिला रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन, आगरा का अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिलास्तरीय रोलर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस दौरान अनंत बघेल, अनुराग वशिष्ठ, अतुल बघेल, प्रीति बघेल, शुभम शर्मा, अरुण जाट, सन्नी यादव, विकास और चंद्रेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 29, 2026, 02:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: जिला रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के रवि बने अध्यक्ष #RaviOfTheDistrictRollerSportsAssociationBecomesPresident. #SubahSamachar