रश्मिका मंदाना ने कॉकटेल 2 से शाहिद-कृति के दिखाए क्यूट अंदाज, शेयर किया जब तलक गाने पर अनोखा वीडियो

शादी के बाद अब रश्मिका मंदाना अपनी आगामी फिल्म कॉकटेल 2 को लेकर चर्चाओं में हैं। हाल ही में फिल्म का पहला गाना जब तलक रिलीज हुआ है, जिसे लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब दर्शक फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले रश्मिका ने फिल्म के अपने को-एक्टर्स शाहिद कपूर और कृति सेनन का एक एनिमेटेड वीडियो साझा किया है। वीडियो में क्या है रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट एनिमेटेड वीडियो साझा किया है। इसमें कॉकटेल 2 के किरदारों में ही रश्मिका, शाहिद और कृति सेनन के एनिमेटेड वर्जन नजर आते हैं। तीनों किरदार बीच पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में कॉकटेल 2 का गाना जब तलक बज रहा है और तीनों कैरेक्टर इसी गाने के लुक में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में रश्मिका ने लिखा, रू + दीया + एली + कुणाल… बस अच्छी वाइब्स, तेज म्यूजिक और ढेर सारा मजा। इस दौरान रश्मिका ने फिल्म की रिलीज तारीख को लेकर भी स्पष्ट किया कि 'कॉकटेल 2' 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 24, 2026, 15:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




रश्मिका मंदाना ने कॉकटेल 2 से शाहिद-कृति के दिखाए क्यूट अंदाज, शेयर किया जब तलक गाने पर अनोखा वीडियो #Bollywood #International #National #RashmikaMandanna #KritiSanon #ShahidKapoor #Cocktail2 #Cocktail2ReleaseDate #Cocktail2Story #RashmikaMandannaInCocktail2 #KritiSanonInCocktail2 #ShahidKapoorInCocktail2 #RashmikaMandannaSharesCaricatureReel #SubahSamachar