सोशल मीडिया पर वायरल धुरंधर- द रिवेंज का पोस्टर, रणवीर सिंह का लुक देखकर फैंस के बीच बढ़ी हलचल; दिए रिएक्शन
पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर ने छप्परफाड़ कमाई की है। इस फिल्म की सफलता के बाद मेकर्स ने धुरंधर 2 की रिलीज डेट भी शेयर की थी। धुरंधर 2 की रिलीज डेट 19 मार्च 2026 है। गुरुवार को फिल्म धुरंधर 2 यानी धुरंधर द रिवेंज का एक पोस्टर भी सामने आया। क्या यह ऑफिशियल पोस्टर है जानिए सच्चाई। धुरंधर द रिवेंज के पोस्टर ने मचाई हलचल गुरुवार को फिल्म धुरंधर द रिवेंज का जो पोस्टर सोशल मीडिया पर देखा गया, वह एक फैन ने बनाया है। यह पोस्टर काफी शानदार है। इसमें रणवीर सिंह के किरदार हमजा और जसकिरत सिंह दोनों की झलक मिलती है।धुरंधर और रणवीर सिंह को पसंद करने वाले फैंस ने इस पोस्टर की जमकर तारीफ की है। उन्हें उस फैन की भी तारीफ की है, जिसने यह पोस्टर बनाया है। Can anyone identify who made this edit This artist deserves appreciation. — 🔱 (@dacoit_rvs) January 29, 2026 Wow what an amazing edit 🔥 — Lak_🩵_BOD_loading☄️☄️ (@lakrandhi95) January 29, 2026 #Dhurandhar Mania isn't STOPPING Any Time Soon 💥 pic.twitter.com/EMTk0FFpfI — Armaan C. Das (@whynot_armaan) January 28, 2026 ओटीटी पर भी रिलीज होगी धुरंधर धुरंधर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 835.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शल 1338.68 करोड़ रुपये रहा है। यह फिल्म 30 जनवरी 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ये खबर भी पढ़ें:Border 2 Box Office:दाे दिन में 50 करोड़ पार हुई बॉर्डर 2, दूसरे दिन भी तोड़ा 'धुरंधर' का रिकॉर्ड किस फिल्म से होगी 'धुरंधर द रिवेंज' की टक्कर 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमेंरणवीर सिंह के अलावा पहली फिल्म के कई कलाकार नजर आएंगे।धुरंधर 2 की टक्कर सिनेमाघरों में साउथ फिल्म टॉक्सिक के साथ होगी। फिल्म 'टाॅक्सिक' का भी सोशल मीडिया पर काफी क्रेज देखा जा रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 29, 2026, 12:59 IST
सोशल मीडिया पर वायरल धुरंधर- द रिवेंज का पोस्टर, रणवीर सिंह का लुक देखकर फैंस के बीच बढ़ी हलचल; दिए रिएक्शन #Bollywood #National #DhurandharTheRevenge #RanveerSingh #RanveerSinghMovie #DhurandharTheRevengeNewPoster #SubahSamachar
