बैन लगने के बाद एयरपोर्ट पर दिखे रणवीर सिंह, धुरंधर स्टाइल में ली एंट्री; यूजर्स बोले- टारगेट किया जा रहा है

धुरंधर 2 फिल्म में रणवीर सिंह ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था। 1000 करोड़ कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म भी यह बनी। इसी बीच रणवीर सिंह ने 'डॉन 3' छोड़ दी। इस बात को लेकर डायरेक्टर फरहान अख्तर के साथ उनका विवाद बढ़ने लगा। आखिरी में फरहान ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) में रणवीर की शिकायत की, जिसके बाद उन पर बैन लगा दिया गया। लगता नहीं है कि इस बैन का असर रणवीर पर हुआ है, वह साेमवार देर रात एयरपोर्ट पर दिखे। उनकी धुरंधर स्टाइल एंट्री ने फैंस का ध्यान खींचा। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं नेटिजंस भी उनके सपोर्ट में दिख रहे हैं। फैंस को भा गया रणवीर सिंह का एयरपोर्ट लुक एयरपोर्ट पर पैपराजी रणवीर सिंह का इंतजार कर रहे हैं, वह अपनी काली कार और बॉडीगार्ड के साथ पहुंचे। सफेद कुर्ता और पजामा उन्होंने पहना था, ऊपर से ब्लैक जैकेट डाला था। मुंह पर भी काला मास्क लगाया था। यह लुक उनके फैंस को खूब पसंद आया। View this post on Instagram A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood) सोशल मीडिया यूजर्स ने सपोर्ट में किए कमेंट सोशल मीडिया यूजर्स और रणवीर सिंह के फैंस ने बैन लगने के बाद अपने पसंदीदा सितारे को पूरा सपोर्ट किया। कई लोगों को लगता है कि उनके खिलाफ साजिश हो रही है। एक यूजर्स ने लिखा, रणवीर पब्लिक की पसंद है, उन्होंने जो फैसला लिया होगा, सही लिया होगा। वहीं एक फैन कमेंट किया, एक्टर मूवी छोड़ते रहते हैं, यह कोई नहीं बात नहीं है। रणवीर को टारगेट किया जा रहा है। हम आपके साथ हैं रणवीर। वहीं कुछ फैंस को लगता है कि जलन की वजह से यह सब हो रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 26, 2026, 08:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बैन लगने के बाद एयरपोर्ट पर दिखे रणवीर सिंह, धुरंधर स्टाइल में ली एंट्री; यूजर्स बोले- टारगेट किया जा रहा है #Bollywood #National #RanveerSingh #RanveerSinghSpottedAtAirport #Don3 #Don3Controversy #DhurandharStyleEntry #Dhurandhar #Dhurandhar2 #DhurandharCollection #SubahSamachar