बैन मामले के बीच बुडापेस्ट पहुंचे रणवीर सिंह, इस शख्स से की मुलाकात; धुरंधर एक्टर ने शेयर की खास तस्वीरें
डॉन 3 कंट्रोवर्सी के बीच रणवीर सिंह अपनी लाइफ को पूरी तरह से एंज्वॉय कर रहे हैं। वह अचानक हंगरी देश के बुडापेस्ट शहर पहुंच गए हैं। यहां से उन्होंने एक खास तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। जानिए, किससे मिलने के लिए बुडापेस्ट पहुंचे रणवीर सिंह। रणवीर ने इस शख्स के साथ शेयर की तस्वीर रणवीर सिंह ने शुक्रवार देर रात आर्सेनल के मिडफील्डर फुटबॉलर डेक्लन राइस के साथ एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में पोस्ट की है। इस फोटो में उनके चेहरे पर खुशी और बेफिक्री साफ झलक रही है। अपनी और डेक्लन राइस की फोटो पर उन्होंने हार्ट इमोजी भी शेयर किए हैं। बता दें कि रणवीर सिंह फुटबॉल गेम के बहुत बड़े फैन हैं। वह अक्सर इस खेल से जुडे खिलाड़ियों से मिलते रहते हैं, उनके साथ तस्वीरें भी साझा करते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 30, 2026, 04:48 IST
बैन मामले के बीच बुडापेस्ट पहुंचे रणवीर सिंह, इस शख्स से की मुलाकात; धुरंधर एक्टर ने शेयर की खास तस्वीरें #Bollywood #National #RanveerSingh #RanveerSinghDon3Controversy #RanveerSinghBan #ArsenalMidfielderDeclanRice #DeclanRice #Budapest #Don3Controversy #FarhanAkhtar #WhoIsDeclanRice #SubahSamachar
