Pralay: रणवीर ने शुरू की प्रलय की शूटिंग, अनन्या बिड़ला करेंगी प्रोड्यूस; साउथ की यह एक्ट्रेस भी नजर आएगी

ंफरहान अख्तर की 'डॉन 3' पर हुए तमाम विवादों को पीछे छोड़ते हुए रणवीर सिंह ने रविवार से अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में लीड रोल निभाने के साथ ही रणवीर इस फिल्म से बतौर निर्माता भी जुड़े हैं। 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2'की सफलता के बाद रणवीर सिंह का यह पहला प्रोजेक्ट है। इस फिल्म को लेकर अभिनेता के फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। 'प्रलय' में क्या है खास प्रलय को रणवीर के करियर का सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स बताया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है। इसे लाइव लोकेशन पर भी शूट किया जाएगा। रणवीर इस फिल्म में अभिनय करने के साथ ही इसका निर्माण भी कर रहे हैं। यह एक धमाकेदार एक्शन फिल्म होगी।रणबीर के लिए यह महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक है। फिल्म में लोका फेम एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शनी भी अभिनय करती नजर आएंगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 16, 2026, 14:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pralay: रणवीर ने शुरू की प्रलय की शूटिंग, अनन्या बिड़ला करेंगी प्रोड्यूस; साउथ की यह एक्ट्रेस भी नजर आएगी #Bollywood #Entertainment #National #RanveerSingh #RanveerSinghMovies #RanveerSinghPralay #PralayMovie2026 #PralayMovieRanveerSingh #PralayMovieReleaseDate #PralayShootingDate #SubahSamachar