रणवीर सिंह और सारा अर्जुन ने डांस फ्लोर पर लगाई आग, शरारत गाने पर किया डांस; एनर्जी देख फैंस हुए एक्साइटेड

धुरंधर 2 को लेकर फैंस में काफी क्रेज है। फिल्म को रिलीज हुए 2 ही दिन हुए हैं, लेकिन इसने दो दिनों में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। ओपनिंग डे पर फिल्म धुरंधर 2 ने 102.55 करोड़ रुपये कमाए थे। सैकनिल्क के अनुसार इस फिल्म ने दूसरे दिन 80.72 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 226.27 करोड़ रुपये हो चुका है। अब फिल्म से जुड़े फोटो-वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। रणवीर और सारा ने लूटी महफिल रणवीर सिंह और सारा अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों फिल्म धुरंधर के गाने शरारत पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में रणवीर और सारा पूरे जोश और एनर्जी के साथ डांस फ्लोर पर आग लगाते नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं। View this post on Instagram A post shared by Snehkumar Zala (@sneyhzala) खास बात यह है कि शरारत गाना पहले से ही दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है और अब इस वायरल वीडियो ने इसे और भी चर्चा में ला दिया है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और रणवीर सिंह की एनर्जी और सारा अर्जुन के डांस मूव्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 📸| Ranveer Singh post watching Dhurandhar 2 with cast and crew 🥰❤️#DhurandharTheRevenge pic.twitter.com/4r3iFC7lrp — Ranveer Singh TBT (@Ranveertbt) March 20, 2026

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 21, 2026, 11:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




रणवीर सिंह और सारा अर्जुन ने डांस फ्लोर पर लगाई आग, शरारत गाने पर किया डांस; एनर्जी देख फैंस हुए एक्साइटेड #Bollywood #National #RanveerSingh #SaraArjun #ShararatSong #ShararatSongViralDance #Dhurandhar2Budget #DhurandharRevengeMovie #Dhurandhar2BoxOfficeCollectionDay2 #Dhurandhar2CollectionDay1 #SubahSamachar