फिरौती और गुंडागर्दी को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त : अग्निहोत्री
पंडोगा (ऊना)। उपमुख्यमंत्री मुकेेश अग्निहोत्री ने चेताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा और फिरौती, अवैध गतिविधियों या गुंडागर्दी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हरोली के रोड़ा में ऑटोमेटिड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक एवं ट्रैफिक पार्क का विधिवत उद्घाटन करते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेेश अग्निहोत्री यह बात कही। उन्होंने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के भव्य विस्तार पर करीब सवा 200 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। इसमें गर्भगृह को सुरक्षित रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त परिसर विकसित किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन को पहले चरण का कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 22, 2026, 23:48 IST
फिरौती और गुंडागर्दी को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त : अग्निहोत्री #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
