Una News: किरण बनीं एंटी करप्शन फाउंडेशन की अंतरराष्ट्रीय निदेशक

गगरेट (ऊना)। गगरेट क्षेत्र के गांव दियोली की समाजसेवी किरण लता पत्नी हरी चंद को एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा अंतरराष्ट्रीय निदेशक के पद पर और निर्मला देवी पत्नी चमन लाल को राज्य निदेशक हिमाचल प्रदेश के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। विभिन्न सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों तथा क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।फाउंडेशन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार किरण लता तथा निर्मला देवी भ्रष्टाचार उन्मूलन के प्रति जन-जागरूकता फैलाने, फाउंडेशन के उद्देश्यों का प्रचार-प्रसार करने तथा समाज में ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का कार्य करेंगी। इसके साथ ही वे फाउंडेशन के नियमों के अनुरूप अपनी टीम का गठन करेंगी तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देंगी।किरण लता ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए फाउंडेशन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 23:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: किरण बनीं एंटी करप्शन फाउंडेशन की अंतरराष्ट्रीय निदेशक #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar