Panipat News: भतीजे ने की थी रणजीत की हत्या

समालखा (पानीपत)। बापौली थाना क्षेत्र के बिहौली गांव में मजदूर रणजीत की हत्या की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया। रिश्ते के भतीजे विनोद ऋषि उर्फ प्रमोद ने पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में रणजीत की हत्या की थी। रविवार रात को पुलिस ने समालखा के पास से आरोपी को विनोद को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपी को अदालत के सामने पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। उधर, पुलिस को वारदात में विनोद की पत्नी के संलिप्त होने का शक है। अभी इस बिंदू पर जांच कर जा रही है। डीएसपी सतीश वत्स ने सोमवार को पुलिस सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि बिहौली के पूर्व सरपंच जिले सिंह के खेत में रहने वाले मजदूर रणजीत की 26 अप्रैल को धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। रणजीत का शव पास के ही खेत में ही पड़ा मिला था। उसके साथ रहने वाला विनोद अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गायब हो गया था। पुलिस ने शक के आधार पर विनोद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। विनोद की गिरफ्तारी के लिए सीआईए की टीम को लगाया गया। रविवार रात को पुलिस ने समालखा के पास से विनोद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में विनोद ने बताया कि वह भी पूर्णिया बिहार का रहने वाला है। रणजीत से उनकी दूर की रिश्तेदारी थी और वह उसे चाचा कहता था। रणजीत ने से पूर्व सरपंच जिले सिंह के भतीजे संदीप के खेत में काम करने के लिए बुलाया था। वह 18 अप्रैल को पत्नी व बच्चों के साथ बिहौली गांव पहुंच गया। उसे शक था कि रणजीत के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। संवादवारदात के दिन उसने और रणजीत ने शराब पी। जब रणजीत को नशा हो गया तो उसके सिर में धारदार हथियार से हमला कर दिया। बचाव के लिए वह भागने लगा तो 50 मीटर दूर उसे पकड़ लिया और चेहरे व गर्दन पर ताबड़तोड़ हमले कर उसकी हत्या कर दी थी। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 02:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: भतीजे ने की थी रणजीत की हत्या #RanjitWasMurderedByHisNephew #SubahSamachar