Telangana: फार्महाउस की अवैध पार्टी में नेताओं और व्यापारियों का लगा जमघट, पुलिस ने जब्त किया नशीला पदार्थ

तेलंगाना पुलिस ने रंगारेड्डी में बिना अनुमति के चल रही एक फार्महाउस पार्टी में छापा मारा, जहां दिल्ली के रियल एस्टेट व्यवसायी नमित शर्मा ने एक राउंड गोली चला दी। गोली राहुल रेड्डी के छोटे भाई रितेश रेड्डी के नाम से लाइसेंसधारी पाई गई, लेकिन इसे नमित शर्मा ने ही चलाया। पुलिस ने मौके पर दो ग्राम सफेद पाउडर (संभावित ड्रग्स) भी बरामद किया। पार्टी में कुल 10 लोग मौजूद थे- 9 पुरुष और 1 महिला। इनमें शामिल थे पूर्व विधायक पायलट रोहित रेड्डी, टीडीपी एलुरु सांसद पुट्टा महेश कुमार, रितेश रेड्डी, नमित मिश्रा, एम. रमेश, श्रवण कुमार, विजय कृष्ण, रवि और अर्जुन रेड्डी। ड्रग टेस्ट में 5 लोग पॉजिटिव पाए गए: रोहित रेड्डी, नमित मिश्रा, रितेश रेड्डी, कौशिक रवि और अर्जुन रेड्डी। सभी को अतिरिक्त सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। चेवेला डीसीपी योगेश गौतम ने कहा पूरी जांच के बाद कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 15, 2026, 03:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Telangana: फार्महाउस की अवैध पार्टी में नेताओं और व्यापारियों का लगा जमघट, पुलिस ने जब्त किया नशीला पदार्थ #IndiaNews #National #Telangana #SubahSamachar