रणबीर कपूर @44: कैसे बने बॉलीवुड के रॉकस्टार? पापा की परछाई से अपनी पहचान बनाने तक; कैसा रहा अभिनेता का सफर?
हिंदी सिनेमा के जिन नए कलाकारों ने सबसे ज्यादा शोहरत पाई है, उसमें रणबीर कपूर का भी नाम शामिल है। बॉलीवुड में उन्होंने अपनी छवि ऐसे कलाकार की बनाई है, जो कई तरह के किरदार निभा सकता है। फिल्मों में आने से पहले उनका अपने पिता के साथ रिश्ता काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। कपूर खानदान से होने के बावजूद उन्हें बॉलीवुड में अपना नाम कमाने में काफी मेहनत करनी पड़ी। अमेरिका से की पढ़ाई 28 सितंबर 1982 के जन्मे रणबीर कपूर दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री नीतू कपूर के बेटे हैं। वह दिग्गज अभिनेता राज कपूर के पोते हैं। उन्होंने अमेरिका में मौजूद स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स और ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट में फिल्म-मेकिंग और मेथड एक्टिंग की पढ़ाई की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 27, 2026, 23:43 IST
रणबीर कपूर @44: कैसे बने बॉलीवुड के रॉकस्टार? पापा की परछाई से अपनी पहचान बनाने तक; कैसा रहा अभिनेता का सफर? #Bollywood #Entertainment #National #RanbirKapoor #RanbirKapoorBirthdaySpecial #RanbirKapoorCareer #RanbirKapoorRelationWithFather #RanbirKapoorGetBeatenWithFather #RanbirKapoorNews #RanbirKapoorLatest #SubahSamachar
