रामनगर की रामलीला: अयोध्या के आनंद पर छाई कैकेयी की हठ, प्रभु राम को मिला 14 वर्ष का वनवास; सभी मायूस
अवध उजारि कीन्हि कैकेईं, दीन्हिसि अचल बिपति कै नेईं अर्थात् कैकेयी ने अयोध्या को उजाड़ कर दिया और पूरी नगरी पर संकट के बादल खड़े कर दिए। राम को 14 वर्ष का वनवास मिलने से पूरी अयोध्या में शोक छा गया। अभी कल ही अयोध्या नगरी श्रीराम के राजतिलक के उल्लास में डूबी हुई थी, लेकिन समय के फेर ने सारी खुशियों को असह्य पीड़ा में बदल दिया। रामनगर की रामलीला के आठवें दिन शुक्रवार को श्रीराम राज्याभिषेक संभारंभ एवं कोपभवन प्रसंग का मंचन हुआ। कैकेयी की हठधर्मिता और दो वचनों की मांग के चलते पूरी अयोध्या शोक और अवसाद के गहरे साए में डूब गई। इसी मंचन के साथ रामलीला में भावुक अयोध्या कांड की शुरुआत हुई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 03, 2026, 00:25 IST
रामनगर की रामलीला: अयोध्या के आनंद पर छाई कैकेयी की हठ, प्रभु राम को मिला 14 वर्ष का वनवास; सभी मायूस #CityStates #Varanasi #RamnagarRamlila #AyodhyaKand #Kaikeyi #SubahSamachar
