21 की मौत: तीन साल में 15 चालान, 10 अकेले ओवरलोडिंग के, फिर भी दौड़ती रही बस; रामनगर हादसे में चालक गिरफ्तार

रामनगर-उधमपुर मार्ग पर कघोट में 21 लोगों की जान लेने वाली बस ने परिवहन नियमों की धज्जियां भी खूब उड़ाई हैं। बस का इतिहास बेहद खौफनाक रहा है। पिछले 36 महीनों में इसके 15 चालान हुए। इनमें से 10 चालान अकेले ओवरलोडिंग के थे। इसके बावजूद परिवहन विभाग इसे सड़क से नहीं उतारा। जांच में सामने आया है कि इस बस (जेके14डी-2121) का 15 में से 4 चालानों का भुगतान अब तक बकाया था। इसके बावजूद न तो गाड़ी की आरसी रद्द की गई और न ही चालक का लाइसेंस छीना गया। परिवहन विभाग की ओर से समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 22, 2026, 11:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




21 की मौत: तीन साल में 15 चालान, 10 अकेले ओवरलोडिंग के, फिर भी दौड़ती रही बस; रामनगर हादसे में चालक गिरफ्तार #CityStates #Jammu #RamnagarBusAccident #RoadAccident #SubahSamachar