वाशु भगनानी के साथ विवाद के बीच बोले रमेश तौरानी, कहा- 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज पर नहीं पड़ेगा असर

अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर इसके निर्माता रमेश तौरानी ने फिल्म और प्रोड्यूसर वाशु भगनानी के बीच चल रहे विवाद पर बात की है। उन्होंने कहा कि इस मामले को सुलझाया जा रहा है। इसका फिल्म के प्रमोशन या रिलीज पर कोई असर नहीं पड़ेगा। फिल्म पर नहीं पड़ेगा विवाद का असर फिल्म और वाशु भगनानी के बीच चल रहे विवाद के बारे में रमेश तौरानी ने कहा 'इसमें कोई दिक्कत नहीं है। जो भी मसला था, वह सुलझ गया है। फिल्म के प्रमोशन से जुड़ी कोई भी एक्टिविटी या फिल्म की रिलीज नहीं रुकेगी। आगे जो भी होगा, उसे भी सुलझा लिया जाएगा। इसलिए, कोई दिक्कत नहीं है। यह मामला अभी कोर्ट में है। हम इसे संभाल रहे हैं।'

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 23, 2026, 11:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वाशु भगनानी के साथ विवाद के बीच बोले रमेश तौरानी, कहा- 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज पर नहीं पड़ेगा असर #Bollywood #Entertainment #National #RameshTaurani #HaiJawaniTohIshqHonaHai #HaiJawaniTohIshqHonaHaiTrailer #HaiJawaniTohIshqHonaHaiTrailerLaunchEvent #VashuBhagnani #DavidDhawan #VashuBhagnaniOnDavidDhawan #VashuBhagnaniOnVarunDhawan #VashuBhagnaniAllegedDavidDhawan #SubahSamachar