रामायण: 'रावण का किरदार कोई नहीं करना चाहता', यश की तारीफ में क्या बोलीं साई पल्लवी?
निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को रिलीज होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में मेकर्स और फिल्म की कास्ट भारत के अलग-अलग शहरों में जाकर जोर-शोर से इसका प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में हैदराबाद में हुए एक इवेंट में फिल्म में 'सीता' का किरदार निभा रहीं साई पल्लवी ने फिल्म में 'रावण' की भूमिका निभाने के यश के फैसले की तारीफ की। साई पल्लवी ने कहा कि यश ने इस किरदार को पूरी तरह अपना लिया और लोगों की नफरत के बजाय उनका प्यार हासिल किया। क्या बोलीं साई पल्लवी साई पल्लवी ने कहा, 'कोई भी रावण का किरदार नहीं निभाना चाहता, क्योंकि इस किरदार के साथ नफरत जुड़ी होती है, लेकिन यश ने यह किरदार निभाया और इसके बदले सभी का प्यार जीता।'
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 23, 2026, 09:33 IST
रामायण: 'रावण का किरदार कोई नहीं करना चाहता', यश की तारीफ में क्या बोलीं साई पल्लवी? #Bollywood #Entertainment #National #Ramayana #RamayanaMovie #RamayanaRelease #RamayanaReleaseDate #RamayanaYash #RamayanaCast #RamayanaAdvanceBooking #SubahSamachar
