रामायण: साई की कास्टिंग से लेकर कैकेयी के ब्लाउज तक, रिलीज से पहले कब-कब विवादों में घिरी रणबीर कपूर की फिल्म?
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' आज 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे बड़े सितारों से सजी इस फिल्म का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। रणबीर फिल्म में भगवान 'राम', साई पल्लवी माता 'सीता'' और यश 'रावण' की भूमिका में नजर आए। बड़े बजट और भव्य स्तर पर बनाई गई इस फिल्म ने अपनी स्टारकास्ट से लेकर वीएफएक्स तक को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, फिल्म की चर्चा सिर्फ इसकी भव्यता और कलाकारों की वजह से नहीं हुई, बल्कि यह कई विवादों में भी घिरी थी। बता दें कि फिल्म के रिलीज होने से पहले कभी रणबीर कपूर के भगवान राम बनने पर सवाल उठे, तो कभी साई पल्लवी की कास्टिंग को लेकर बहस छिड़ गई थी। सिर्फ इतना ही नहीं, एआर रहमान के संगीत, कलाकारों के लुक, कपड़ों और फिल्म के वीएफएक्स पर भी लोगों ने सवाल उठाए थे। अब जब यह करीब 4,000 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म का पहला पार्ट रिलीज हो गया है, तो आइए ऐसे में जानते हैं उन 10 विवादों के बारे में, जिनकी वजह से 'रामायण' लगातार सुर्खियों में बनी रही।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 15:22 IST
रामायण: साई की कास्टिंग से लेकर कैकेयी के ब्लाउज तक, रिलीज से पहले कब-कब विवादों में घिरी रणबीर कपूर की फिल्म? #Bollywood #Entertainment #SouthCinema #National #Ramayana #RamayanaMovie #RamayanaCast #RamayanaBudget #RamayanaReview #RamayanaFirstReview #SubahSamachar
