रमापति बैंक: 99 साल में 19.52 अरब श्रीरामनाम जमा हुए, दर्शन करने को उमड़े भक्त; 11 और 52 बार लगाई परिक्रमा
Ram Ramapati Bank: काशी में रामनाम बैंक भी है, जहां 99 वर्षों से अनवरत रामनाम कर्ज लिया जा रहा है और जमा किया जा रहा है। श्रीरामनवमी पर शुक्रवार को त्रिपुरा भैरवी स्थित इस बैंक में भी श्रीरामलला के जन्मोत्सव का उल्लास रहा। बैंक में अब तक जमा 19 अरब, 52 करोड़, नौ लाख, 25 हजार श्रीरामनाम की पूजा के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। प्रभु की झांकी के दर्शन किए और रामरमापति बैंक की परिक्रमा की। किसी ने 11 तो किसी ने 52 बर परिक्रमा की और श्रीरामनाम जप किया। इस दौरान देशभर से आए भक्तों ने श्रीरामनाम लिखने के लिए कर्ज लिया। श्रीरामनवमी पर राम रमापति बैंक का 10 दिवसीय 99वां वार्षिकोत्सव शुरू हुआ। सुबह मंगला आरती के बार दर्शन शुरू हुआ। दिन में 12 बजे प्रभु का जन्मोत्सव मनाया गया। बैंक मैनेजर दास कृष्णचंद्र ने बताया कि शनिवार से प्रभु श्रीरामलला के बालरूप और उनके विवाह तक की कथा का वर्णन होगा। बताया कि 300 से अधिक लोगों को बैंक से श्रीरामनाम लिखने के लिए कर्ज दिया गया। इसमें श्रीरामनाम लेखन, श्रीरामनाम जप और पाठन के लिए लोगों ने पंजीकरण करवाया। उनको कागज, कलम, दवात के अलावा तुलसी, चंदन, रुद्राक्ष की माला और पठन के लिए श्रीरामनाम पुस्तिका दी गई। लोगों को श्रीरामनवमी के बाद पूरे साल में मुहूर्त निकालकर लेखन, पाठन व जप के लिए कर्ज दिया जाता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 27, 2026, 22:30 IST
रमापति बैंक: 99 साल में 19.52 अरब श्रीरामनाम जमा हुए, दर्शन करने को उमड़े भक्त; 11 और 52 बार लगाई परिक्रमा #CityStates #Varanasi #RamRamapatiBank #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #SubahSamachar
