Haridwar News: रामानंद सागर के बेटे की अस्थियां गंगा में विसर्जित
हरिद्वार। प्रसिद्ध सीरियल रामायण के निर्देशक और निर्माता रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर की अस्थियां गंगा में विसर्जित की गईं। इससे पहले पोते शक्ति सागर ने कर्मकांड के लिए पूजा-अर्चना की। 13 फरवरी को आनंद सागर का मुंबई में निधन हो गया था। शुक्रवार को परिवार के लोग अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे। हरकी पैड़ी पर तीर्थ पुरोहित संजय पटवर की ओर से आनंद सागर के बेटे शक्ति सागर से कर्मकांड के लिए पूजा-अर्चना कराई। शक्ति सागर और परिवार के लोगों की ओर से अस्थियां गंगा में प्रवाहित कर दी गईं। कर्मकांड करने के बाद परिवार वापस मुंबई लौट गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 14:12 IST
Haridwar News: रामानंद सागर के बेटे की अस्थियां गंगा में विसर्जित #RamanandSagar'sSon'sAshesImmersedInTheGanges #SubahSamachar
