राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक: महंत नृत्य गोपालदास का बड़ा संकेत, संत बोले- रामजी दंड देंगे; CBI वाली याचिका खारिज
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सोमवार यानी आज एक अहम बैठक करेगा। यह बैठक अयोध्या राम मंदिर में दान में हेराफेरी की जांच के बीच हो रही है। ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के मठ 'मणि राम छावनी' में यह पहली बैठक होगी।सूत्रों के अनुसार, बैठक में महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर फैसला मुख्य मुद्दा होगा। दान चोरी के विवाद से नाम जुड़ने के बाद दोनों ने पद छोड़ दिया था। इस्तीफे स्वीकार होने पर, ट्रस्ट के नए प्रशासनिक ढांचे पर विचार किया जाएगा। बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव की भूमिका पर भी चर्चा की उम्मीद है। कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने सभी नियमित और पदेन सदस्यों को चर्चा के लिए बुलाया है।पढ़िए पल-पल का अपडेट
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 06, 2026, 12:19 IST
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक: महंत नृत्य गोपालदास का बड़ा संकेत, संत बोले- रामजी दंड देंगे; CBI वाली याचिका खारिज #CityStates #Lucknow #RamMandir #RamTempleTrust #ChampatRai #AnilMishra #Ayodhya #TrustMeeting #UpNews #SubahSamachar
