राम मंदिर: पांच वर्षों की अविराम साधना से खड़ा हो गया सनातन का शिखर; बाधाएं आईं पर न श्रम रुका, न विश्वास डिगा
पांच साल की निरंतर तपस्या, तकनीक और श्रम-साधना के बाद लगभग 1400 करोड़ रुपये की लागत से अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर पूर्णता को प्राप्त कर चुका है। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राम मंदिर का निर्माण अब पूरा हो चुका है। मंदिर निर्माण की कार्यदायी संस्थाओं के अंतिम भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राम मंदिर निर्माण की यात्रा आसान नहीं रही। भूमि पूजन 05 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। उस शुभ क्षण से लेकर आज तक निर्माण एक भी दिन नहीं रुका। बारिश, ठंड, कोरोना महामारी और तकनीकी चुनौतियां सब आईं, पर न अविरल श्रम रुका, न ही विश्वास डिगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 17, 2026, 20:02 IST
राम मंदिर: पांच वर्षों की अविराम साधना से खड़ा हो गया सनातन का शिखर; बाधाएं आईं पर न श्रम रुका, न विश्वास डिगा #CityStates #Ayodhya #Lucknow #UttarPradesh #RamMandirAarti #RamMandirNews #RamLallaMandir #AyodhyaRamMandirTourGuide #SubahSamachar
