राममंदिर चढ़ावा चोरी: बिना मानचित्र बन रहे आरोपी लवकुश के भवन पर प्राधिकरण ने थमाया नोटिस, होगी कार्रवाई
राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले के आरोपी लवकुश मिश्रा के निर्माणाधीन भवन पर अयोध्या विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बनवारीपुर गांव में पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम पर 1000 वर्गफुट से अधिक क्षेत्रफल में जी+1 भवन का निर्माण कराया जा रहा है। प्राधिकरण के अनुसार, भवन निर्माण के लिए मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया था। इसके बाद संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया है। एडीए सचिव राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि निर्माण नियमों के उल्लंघन के मामले में नोटिस जारी किया गया है। निर्धारित समय के भीतर जवाब और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। जवाब नहीं मिला तो बढ़ सकती है कार्रवाई सूत्रों के अनुसार, यदि संबंधित पक्ष निर्माण से जुड़े दस्तावेज और आवश्यक जानकारी उपलब्ध नहीं करा पाता है, तो प्राधिकरण की ओर से कार्रवाई और सख्त हो सकती है। अवैध निर्माण पाए जाने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की जा सकती है। ये भी पढ़ें - राम मंदिर दान चोरी: मैकेनिक से मंदिर कर्मी बनते ही बदल गई लवकुश की जीवनशैली, जैसे खजाना लगा हो हाथ; पूरी कहानी ये भी पढ़ें - यूपी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिजली की नई दरें लागू, इस साल भी नहीं बढ़ेगा बिल • बनवारीपुर में 1000 वर्गफुट से अधिक क्षेत्र में बन रहा है भवन • पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम पर कराया जा रहा निर्माण • मानचित्र स्वीकृत नहीं कराने पर अयोध्या विकास प्राधिकरणने जारी किया नोटिस • जवाब और दस्तावेज मांगे गए • आगे ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी संभव
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 19:45 IST
राममंदिर चढ़ावा चोरी: बिना मानचित्र बन रहे आरोपी लवकुश के भवन पर प्राधिकरण ने थमाया नोटिस, होगी कार्रवाई #CityStates #Ayodhya #UttarPradesh #AyodhyaNews #UpNews #SubahSamachar
