Explainer: तिरुपति मॉडल को क्यों बताया जा रहा राम मंदिर चंदा चोरी का हल, यहां कैसे रखते हैं हर पाई का हिसाब?

अयोध्या का राम मंदिर इन दिनों में देशभर में चर्चा में बना हुआ है। मुद्दा मंदिर के अंदर से चढ़ावे में आई नकदी और जेवरात की चोरी का है। इस पूरे मामले में मंदिर के निर्माण और संपत्ति के रखरखाव के लिए जिम्मेदार राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों की भूमिका भी शक के घेरे में है। इसके अलावा चढ़ावे की गिनती के लिए लगाए गए कर्मचारियों की जांच जारी है। राज्य सरकार की तरफ से गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने इस मामले में हर एक कड़ी को जोड़ना शुरू कर दिया है। इस बीच श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने राम मंदिर में दान से जुड़े विवादों को दूर करने के लिए अब तिरुमला में स्थित तिरुपति मंदिर के मॉडल के आधार पर राम मंदिर के लिए चढ़ावे की व्यवस्था का विचार सामने रखा है। आइये जानते हैं कि राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े नृपेंद्र मिश्र ने राम मंदिर दान विवाद के बीच तिरुमला तिरुपति के दान मॉडल को लेकर क्या कहा यह मॉडल क्या है, जो कि बीते कई वर्षों से भारत के सबसे ज्यादा दान पाने वाले मंदिर में राशि की गणना के लिए लागू है यह कैसे अस्तित्व में आया और इसकी पारदर्शिता का उदाहरण क्यों दिया जाता है क्या यह व्यवस्था पूरी तरह अचूक है

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 22, 2026, 02:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Explainer: तिरुपति मॉडल को क्यों बताया जा रहा राम मंदिर चंदा चोरी का हल, यहां कैसे रखते हैं हर पाई का हिसाब? #IndiaNews #National #RamMandirDonationScam #RamMandirDonationIssue #TirumalaTirupatiDevasthanamBoard #TirupatiMandirModel #TirupatiDonationModel #TirupatiTempleSystem #TipuatiMandirTrust #AmarujalaExplainer #Exclusive #SubahSamachar