राम मंदिर चंदा चोरी: स्टील की टंकी में काली पन्नी, इस खास जगह होता था रकम का बंटवारा; नए चौंकाने वाले खुलासे
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में पुलिस की जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। चोरी की करतूत न खुले, इसलिए आरोपियों ने कई बार सीसीटीवी से छेड़छाड़ की। कंट्रोल रूम में जाकर सीसीटीवी फुटेज डिलीट करने की कोशिश की और एक-दो बार इसमें सफल भी हुए। हालांकि, पुलिस सूत्रों ने बताया कि जांच में सबूत के तौर पर जितने फुटेज की जरूरत थी, उतने मिल चुके हैं। गणना की जगह सीसीटीवी की जद में है। यह बात आरोपियों को पता थी। जो जानकारी उन्हें नहीं होती थी, वह गणना इंचार्ज सुभाष व टिन्नू यादव से मिल जाती थी। जब ये सभी रकम पार करते थे, तो उस दौरान सभी एक कर्मी को घेरकर खड़े हो जाते थे, ताकि पूरी तरह कैमरे की जद में न आएं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 04, 2026, 11:15 IST
राम मंदिर चंदा चोरी: स्टील की टंकी में काली पन्नी, इस खास जगह होता था रकम का बंटवारा; नए चौंकाने वाले खुलासे #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #RamMandirAyodhya #RamMandirDonation #SubahSamachar
