J K: गुलाम अली खटाना उत्तर प्रदेश पर खास मेहरबान, जम्मू-कश्मीर के राज्यसभा सांसद ने UP में कराई विकास की बारिश
राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता गुलाम अली खटाना उत्तर प्रदेश पर खासे मेहरबान नजर आ रहे हैं। खटाना ने वर्ष 2022 में राज्यसभा सांसद के रूप में मनोनीत होने के बाद से अब तक सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीलैड) के तहत 176 विकास कार्यों की सिफारिश की है। इनमें से 144 कार्य यूपी के लिए हैं। बाकी 32 कार्यों की सिफारिश जम्मू-कश्मीर के लिए की गई है। यूपी में भी अकेले शाहजहांपुर जिले के लिए 139 विकास कार्यों की सिफारिश की गई है। गुलाम अली खटाना जम्मू के बठिंडी इलाके के रहने वाले हैं। वह वर्ष 2008 में भाजपा से जुड़े और 2022 में राष्ट्रपति की ओर से राज्यसभा सदस्य के रूप में मनोनीत किए गए। एमपीलैड के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्यसभा के लिए मनोनीत सांसद देश के किसी भी राज्य और जिले में सांसद निधि से विकास कार्यों की सिफारिश कर सकते हैं। इसके तहत प्रत्येक सांसद को हर वर्ष 5 करोड़ की निधि उपलब्ध कराई जाती है। एमपीलैड पोर्टल के अनुसार खटाना ने यूपी के शाहजहांपुर में 139, पीलीभीत में तीन, चंदौली में एक और बदायूं में एक विकास कार्य की सिफारिश की है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के जम्मू जिले को 17, सांबा को छह, कठुआ को एक, पुंछ को छह और राजोरी को दो विकास कार्य मिले हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 15, 2026, 13:16 IST
J K: गुलाम अली खटाना उत्तर प्रदेश पर खास मेहरबान, जम्मू-कश्मीर के राज्यसभा सांसद ने UP में कराई विकास की बारिश #CityStates #Jammu #GhulamAliKhatana #RajyaSabhaMp #MpFund #Mplad #DevelopmentWorks #JammuAndKashmirDevelopment #UttarPradeshDevelopment #ShahjahanpurProjects #BjpLeader #SubahSamachar
