'भूल भुलैया' में कैसे बना था अगरबत्ती वाला छोटे पंडित का लुक? राजपाल यादव ने सुनाया किस्सा
राजपाल यादव अपनी बेहतरीन कॉमेडी के लिए मशहूर हैं। फिल्म 'भूल भुलैया' में उनका किरदार 'छोटा पंडित' हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार कॉमिक किरदारों में से एक है। उनके अनोखे हाव-भाव से लेकर अगरबत्ती वाला लुक फिल्म रिलीज होने के वर्षों बाद भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है। हाल ही में उन्होंने बताया है कि उनका यह लुक कैसे तैयार किया गया था। किससे प्रेरित था छोटा पंडित का लुक बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में राजपाल यादव ने 'छोटा पंडित' को भरत मुनि के 'नाट्यशास्त्र' में बताए गए 'विदूषक' के कॉन्सेप्ट से जोड़ा। उन्होंने कहा, 'भरत मुनि के नाट्यशास्त्र में कई अलग-अलग तरह के किरदारों की कल्पना की गई है। उनमें से एक विदूषक भी होता है। विदूषक वह होता है, जो दरबार में अपनी ही हंसी उड़वाता है और लोगों को हंसाता है।' राजपाल के मुताबिक उनका किरदार उसी से प्रेरित था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 29, 2026, 16:01 IST
'भूल भुलैया' में कैसे बना था अगरबत्ती वाला छोटे पंडित का लुक? राजपाल यादव ने सुनाया किस्सा #Bollywood #Entertainment #National #RajpalYadav #ChhotaPandit #BhoolBhulaiyaa #Priyadarshan #AggarbattiLook #ComedyHorrorFilm #Vidushak #SubahSamachar
