सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों पर राजपाल यादव ने दिया बड़ा बयान, कहा- कभी नहीं कहा कि मेरे पास पैसे नहीं है
चेक बाउंस मामले में अंतरिम बेल मिलने के बाद राजपाल यादव इन दिनों जेल से बाहर हैं। वे अब अपनी आने वाली फिल्मों पर भी काम कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों और खबरों पर खुलकर बातचीत की। साथ ही उन्होंने बड़ा खुलासा किया है। मैं कभीजज के सामने रोया नहीं बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने हाल ही में बड़ा खुलासा किया कि वे कभी भी कोर्ट में जज के सामने रोए नहीं और यह भी नहीं कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं। आईएनएस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में इन दिनों उनके 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस को लेकर कई तरह की बातें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, लेकिन राजपाल ने साफ कहा है कि यह सब बेबुनियाद और अफवाह है। उन्होंने कहा कि लोगों ने बिना सही जानकारी के अपनी-अपनी बातें फैलाई हैं, इसलिए लोग ऐसी कल्पनिक कहानियों पर विश्वास न करें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 04, 2026, 13:21 IST
सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों पर राजपाल यादव ने दिया बड़ा बयान, कहा- कभी नहीं कहा कि मेरे पास पैसे नहीं है #Bollywood #National #RajpalYadav #RajpalYadavChequeCase #Rajpal #RajpalYadavUpcomingMovie #SonuSood #RajpalYadavCase #RajpalYadavMovies #RajpalYadavBhoolBhulaiya #SubahSamachar
