Una News: टकारला से बीडीसी पद पर रजनी देवी ने 103 मतों से दर्ज की जीत, 30 मत अमान्य घोषित

बड़ूही/ऊना। विकास खंड अंब के अंतर्गत पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र-19 टकारला से रजनी देवी ने जीत दर्ज की। रजनी देवी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी रीटा रानी को 103 मतों के अंतर से पराजित कर पंचायत समिति सदस्य का चुनाव अपने नाम किया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। विजयी प्रत्याशी रजनी देवी को कुल 893 मत प्राप्त हुए जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी रीटा रानी को 790 मत मिले। पंचायत समिति सदस्य पद के लिए कुल पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनमें अंजू चौधरी को 277 मत, दीपिका को 171 तथा नीलम देवी को 418 मत प्राप्त हुए। इस वार्ड में कुल 2,584 मत डाले गए, जिनमें से 30 मत अमान्य घोषित किए गए। बता दें इससे पहले रजनी देवी टकारला पंचायत के वार्ड छह से पंच रह चुकी हैं। वहीं पांच मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। जीत के बाद रजनी देवी ने कहा कि मतदाताओं ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। पंचायत समिति क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 19:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: टकारला से बीडीसी पद पर रजनी देवी ने 103 मतों से दर्ज की जीत, 30 मत अमान्य घोषित #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar