'भविष्य में भारत निभाएगा भूमिका': ईरान जंग में मध्यस्थता के सवाल पर बोले राजनाथ, कहा- PM का दृष्टिकोण संतुलित
पहली बार जर्मनी के दौरे पर गए भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वहां अपने संबोधन के दौरानपश्चिम एशिया में जारी संघर्ष में भारत कब अपनी भूमिका निभाएगा, इस सवाल के जवाब में अपना रुख साफ किया। उन्होंने कहा कियह संभावना पूरी तरह से खत्म नहीं की जा सकती। हो सकता है कि भविष्य में ऐसा समय आए जब भारत इस दिशा में अपनी भूमिका निभाए और सफल भी हो। उन्होंने साफ कहा कि इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। बता दें कि सिंह ने ये बात तब कही जबजर्मनी में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से पश्चिम एशिया में जारी संकट और शांति प्रयासों में भारत की भूमिका को लेकर सवाल पूछा गया। उनसे यह जानना चाहा गया कि क्या भारत इस संघर्ष को खत्म करने में कोई भूमिका निभा सकता है। राजनाथ सिंह ने आगे बताया कि भारत के प्रधानमंत्री ने भी दोनों पक्षों से युद्ध खत्म करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का रुख हमेशा संतुलित और शांति के पक्ष में रहता है। इस तरह रक्षा मंत्री ने संकेत दिया कि भारत शांति स्थापित करने के प्रयासों में भविष्य में अहम भूमिका निभा सकता है, हालांकि अभी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 22, 2026, 09:21 IST
'भविष्य में भारत निभाएगा भूमिका': ईरान जंग में मध्यस्थता के सवाल पर बोले राजनाथ, कहा- PM का दृष्टिकोण संतुलित #World #International #SubahSamachar
