'दादा' बने राजकुमार राव, आज सामने आएगा सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; अगले साल होगी रिलीज

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक 'दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी' का फर्स्ट लुक आज सामने आएगा। सुनने में आया है कि फिल्म के पहले पोस्टर में राजकुमार राव, सौरव के सबसे यादगार पल को रीक्रिएट करते नजर आ सकते हैं। पोस्टर में राजकुमार राव का लुक युवा सौरव गांगुली की याद दिलाएगा। इसके लिए अभिनेता के हेयरस्टाइल, चेहरे के भाव और बॉडी लैंग्वेज पर खास काम किया गया है। फिल्म का पोस्टर रिलीज करने के साथ ही मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर सकते हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 07, 2026, 19:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




'दादा' बने राजकुमार राव, आज सामने आएगा सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; अगले साल होगी रिलीज #Bollywood #CricketNews #Entertainment #National #SouravGanguly #RajkummarRao #FirstLook #GangulyBiopic #GangulyBirthday #SubahSamachar