तुम्हें ऑडिशन देना ही होगा , राजकुमार हिरानी ने बताया कैसे प्रीतम एंड पेड्रो में बेटे वीर को मिला रोल
फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी साइबरक्राइम कॉमेडी-ड्रामा 'प्रीतम एंड पेड्रो' के साथ ओटीटी की दुनिया में कदम रख रहे हैं। यह सीरीज इसलिए भी खास है क्योंकि इससे उनके बेटे वीर हिरानी एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं। लेकिन आम स्टार-किड्स की तरह वीर के लिए यह रोल पाना आसान नहीं था। उनके पिता ने शुरू से ही साफ कर दिया था कि कोई शॉर्टकट या खास रियायत नहीं मिलेगी। कहानी लिखते समय वीर का नाम दिमाग में नहीं था हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में राजकुमार हिरानी ने कहा कि जब यह सीरीज शुरू में बन रही थी, तब उनके बेटे का नाम कास्टिंग के लिए नहीं सोचा गया था। जब हमने लिखना शुरू किया, तो न तो अरशद और न ही वीर का नाम ज़हन में था। लिखते समय आप कास्ट के बारे में नहीं सोचना चाहते क्योंकि इससे आप अटक सकते हैं। उस समय वीर लंदन की रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट में अपनी ट्रेनिंग पूरी कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि मैंने उससे कहा था कि ड्रामा स्कूल से वापस आओ, थिएटर करो और दिलचस्प काम करके एक एक्टर के तौर पर अपनी पहचान बनाओ। घर और ऑफिस में कास्टिंग पर हो रही बातचीत को देखने के बाद ही वीर ने इस रोल में दिलचस्पी दिखाई। लेकिन उनके पिता ने तुरंत कुछ नियम तय कर दिए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 08:22 IST
तुम्हें ऑडिशन देना ही होगा , राजकुमार हिरानी ने बताया कैसे प्रीतम एंड पेड्रो में बेटे वीर को मिला रोल #Bollywood #National #RajkumarHirani #VirHirani #PritamAndPedro #SeriesPritamAndPedro #RajkumarHiraniOnPritamAndPedro #VirHiraniDebutFromPritamAndPedro #VirHiraniDebutSeriesPritamAndPedro #VirHiraniActingDebut #PritamAndPedroReleaseDate #PritamAndPedroStarcast #SubahSamachar
