Rajasthan Weather : राजस्थान में आज फिर दिख सकता है रेत का बवंडर, IMD ने यहां जारी किया अलर्ट
पश्चिमी राजस्थान में आज फिर रेत का बवंडर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में मौसम सबसे ज्यादा सक्रीय है। राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियां अब पूरी तरह सक्रिय हो चुकी हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार से पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और मेघगर्जन का दौर जारी रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय ट्रफ लाइन के असर से पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान दोनों क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें पूर्वी राजस्थान के22 शहरों में यलो श्रेणी का अलर्ट है जबकि पश्चिमी राजस्थान के7 शहरों में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर, जैसलमेर, नागौर, पाली और फलौदी में आज 60 से 70 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और इसके साथ बारिश तथा वज्रपात भी देखने को मिल सकता है। अगले पांच दिन मौसम तंत्र रहेगा सक्रीय मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पंजाब से बिहार तक सक्रिय मौसमी ट्रफ, पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण प्रदेश में लगातार नमी पहुंच रही है। यही वजह है कि अगले तीन से पांच दिनों तक बारिश और आंधी की गतिविधियां बनी रहने की संभावना है। यह भी पढें-CJP Protest in Jaipur:प्रदर्शन कर रहे अभिजीत दीपके को मारे थप्पड़, पुलिस ने युवकों को हिरासत में लिया हालांकि इस बदले मौसम से भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। जयपुर, अलवर, भरतपुर, सीकर, झुंझुनूं, भीलवाड़ा, बूंदी और चित्तौड़गढ़ समेत कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, जैसलमेर और फलौदी में तेज आंधी का असर अधिक देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहेगा। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 16, 2026, 03:08 IST
Rajasthan Weather : राजस्थान में आज फिर दिख सकता है रेत का बवंडर, IMD ने यहां जारी किया अलर्ट #CityStates #Jaipur #Rajasthan #RajasthanWeatherForecast #RajasthanWeatherToday #RajasthanRainAlert #RajasthanThunderstormAlert #RajasthanImdForecast #SubahSamachar
