Rajasthan News: वेतन वृद्धि की मांग को लेकर बड़ा श्रमिक आंदोलन, यातायात बाधित और मुख्य सड़क पर जाम
कोटपूतली बहरोड़ जिले के नीमराना औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को वेतन वृद्धि की मांग को लेकर बड़ा श्रमिक आंदोलन देखने को मिला। हैलोज पैकेजिंग और एस्टमो के बाहर सैकड़ों मजदूरों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला श्रमिक भी शामिल रहीं। सुबह से ही श्रमिक कंपनी गेट के बाहर धरने पर बैठ गए, जिससे क्षेत्र में यातायात बाधित हो गया और मुख्य सड़क पर जाम लग गया। प्रदर्शनकारियों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि लंबे समय से वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 20, 2026, 14:53 IST
Rajasthan News: वेतन वृद्धि की मांग को लेकर बड़ा श्रमिक आंदोलन, यातायात बाधित और मुख्य सड़क पर जाम #CityStates #Rajasthan #Kotputli-behrorNews #Kotputli-behrorNewsToday #Kotputli-behrorNewsInHindi #कोटपूतली-बहरोड़समाचार #कोटपूतली-बहरोड़न्यूज़ #NeemranaWorkerProtest #SalaryHikeDemandRajasthan #BehrorIndustrialAreaStrike #FemaleWorkersProtestNeemrana #SubahSamachar
