राजस्थान के 10 जिलों में ग्लो एंड लवली की मुफ्त सैंपलिंग, हजारों उपभोक्ता ले रहे उत्पाद का अनुभव

ग्लो एंड लवली ग्लास ब्राइट अल्ट्रालाइट जेल क्रीम को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने और उन्हें उत्पाद का प्रत्यक्ष अनुभव देने के उद्देश्य से 29 जून से राजस्थान के 10 जिलों में विशेष सैंपलिंग अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान धौलपुर, अलवर, करौली, अजमेर, सीकर, जयपुर, पाली, कोटा, जोधपुर और हनुमानगढ़ के 40 एचयूएल (HUL) आउटलेट्स पर जारी है। अभियान के तहत बड़ी संख्या में उपभोक्ता आउटलेट्स पर पहुंचकर उत्पाद का अनुभव ले रहे हैं। वहां मौजूद प्रशिक्षित प्रमोटर्स लोगों को ग्लो एंड लवली ग्लास ब्राइट अल्ट्रालाइट जेल क्रीम की प्रमुख विशेषताओं के बारे में सरल भाषा में जानकारी दे रहे हैं। उनके अनुसार, यह अल्ट्रालाइट जेल क्रीम त्वचा पर बेहद सॉफ्ट महसूस होती है, तेजी से त्वचा में समा जाती है और चिपचिपाहट नहीं छोड़ती। इसकी जेल जैसी सॉफ्ट बनावट त्वचा को ताजगी का एहसास देती है तथा इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त बताया गया है। जानकारी देने के बाद उपभोक्ताओं को मौके पर ही उत्पाद की सैंपलिंग कराई जा रही है, ताकि वे इसकी सॉफ्ट बनावट और त्वचा पर होने वाले एहसास को स्वयं अनुभव कर सकें। इस दौरान प्रमोटर्स उपभोक्ताओं के सवालों के जवाब देने के साथ-साथ उत्पाद के सही उपयोग की जानकारी भी साझा कर रहे हैं। अभियान को विभिन्न जिलों में उपभोक्ताओं की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। कई लोगों ने पहली बार उत्पाद का अनुभव किया और इसे सराहा। 29 जून से शुरू हुआ यह सैंपलिंग अभियान प्रदेश के विभिन्न एचयूएल (HUL) आउटलेट्स पर जारी है। हर रोज सैकड़ों उपभोक्ता इस जेल क्रीम का अनुभव कर रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 10, 2026, 20:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




राजस्थान के 10 जिलों में ग्लो एंड लवली की मुफ्त सैंपलिंग, हजारों उपभोक्ता ले रहे उत्पाद का अनुभव #CityStates #Jaipur #Rajasthan #GlowLovely #GlowLovelyGlassBrightUltralightGelCream #GlowLovelyGelCream #RajasthanSamplingCampaign #GlowLovelySampling #HulOutletsRajasthan #UltralightGelCream #SkincareProduct #GelCreamSampling #GlassSkinCream #SubahSamachar