राजस्थान निकाय चुनाव लाइव: पहले चरण का मतदान शुरू, बूंदी-नागौर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए आज मतदान शुरू हो गया है। मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। मतदान केंद्र पर जाने से पहले मतदाताओं को यह जरूर जांच लेना चाहिए कि मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज है या नहीं। इसके साथ ही पहचान के लिए जरूरी दस्तावेज भी साथ लेकर जाएं। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदान के लिए मतदाता की पहचान सुनिश्चित होना जरूरी है। हालांकि, अगर किसी मतदाता के पास वोटर आईडी नहीं है, तो भी वह आयोग की ओर से मान्य 11 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से किसी एक के जरिए मतदान कर सकता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 09, 2026, 07:34 IST
राजस्थान निकाय चुनाव लाइव: पहले चरण का मतदान शुरू, बूंदी-नागौर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम #CityStates #Jaipur #Rajasthan #SubahSamachar
