Rajasthan Cabinet Decision: दो से ज्यादा बच्चे वाले भी अब लड़ेंगे चुनाव! पुराना नियम खत्म?
राजस्थान की भजनलाल कैबिनेट ने बड़ा फैसला लेते हुए ऐसा कदम उठा लिया है जिसके बाद इसकी चर्चा पंचायत चुनाव के बीच काफी होने लगी है। 25 फरवरी 2026 को हुई बैठक में एक ऐसा फैसला लिया है। जो प्रदेश की स्थानीय राजनीति की पूरी तस्वीर बदल देगा। साल 1995 से लागू 'दो से अधिक संतान' वाले उम्मीदवारों पर लगी चुनावी पाबंदी को हटाने के लिए सरकार ने संशोधन बिल को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद अब वे लोग भी निकाय और पंचायती राज चुनाव लड़ पाएंगे, जो इस तकनीकी नियम के कारण दशकों से चुनावी मैदान से बाहर थे। अब ऐसे में दो से अधिक बच्चे वाले लोग भी चुनाव लड़ सकेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 26, 2026, 12:34 IST
Rajasthan Cabinet Decision: दो से ज्यादा बच्चे वाले भी अब लड़ेंगे चुनाव! पुराना नियम खत्म? #IndiaNews #Rajasthan #TwoChildPolicyRajasthanScrapped #RajasthanPanchayatElection2026Rules #BhajanlalSharmaCabinetDecisionToday #RajasthanMunicipalElectionAmendmentBill2026 #1995TwoChildRuleRemovedRajasthan #RajasthanElectionNewsAmarUjalaLive #सरपंचचुनावनियमराजस्थान2026 #दोसेअधिकसंतानचुनावनियम #जोगारामपटेलकैबिनेटब्रीफिंग. #SubahSamachar
