Hamirpur (Himachal) News: फतेहपुर के राजन शर्मा नौसेना में बने कमांडर
राजा का तालाब (कांगड़ा)। फतेहपुर तहसील के छतर गांव के निवासी राजन शर्मा ने भारतीय नौसेना में कमांडर के पद पर पदोन्नत होकर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है। उन्हें यह पदोन्नति उनके वर्तमान कार्य क्षेत्र विशाखापत्तनम में उनके उत्कृष्ट सेवा कार्य, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के लिए प्रदान की गई है। राजन शर्मा के पिता सोम दत्त शर्मा बीएसएफ से इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि माता कमला शर्मा गृहिणी हैं। ग्रामीणों ने राजन की इस उपलब्धि को युवाओं के लिए मिसाल बताते हुए कहा कि उनकी कर्तव्यनिष्ठा और कड़ी मेहनत ने यह साबित किया है कि समर्पण से देश सेवा के उच्च शिखर तक पहुंचा जा सकता है। राजन की इस महत्वपूर्ण पदोन्नति से छतर गांव और पूरे फतेहपुर क्षेत्र में गर्व का माहौल है। बेटे की इस सफलता पर माता-पिता ने खुशी जाहिर की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 28, 2026, 20:13 IST
Hamirpur (Himachal) News: फतेहपुर के राजन शर्मा नौसेना में बने कमांडर #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar
