RMPSU: प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू, सम सेमेस्टर के परीक्षा कार्यक्रम का छात्रों को इंतजार
राज महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2025-26 के स्नातक एवं परास्नातक सम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 25 मार्च से शुरू हो गईं। परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों और विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे नियुक्त आंतरिक एवं बाह्य परीक्षकों से तत्काल समन्वय स्थापित करें। शोध परियोजनाओं के मूल्यांकन के लिए भी कड़े मानक तय किए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों के शोध कौशल का निष्पक्ष मूल्यांकन हो सके। सम सेमेस्टर के परीक्षा कार्यक्रम का छात्रों को इंतजार महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सम सेमेस्टर की फाइनल परीक्षाओं के कार्यक्रम का इंतजार है। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षाएं 16 अप्रैल से शुरू कराए जाने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन अभी तक विस्तृत टाइम टेबल जारी नहीं किया गया है। परीक्षा तिथि न आने के कारण छात्र-छात्राएं असमंजस की स्थिति में हैं और अपनी तैयारी को लेकर स्पष्ट योजना नहीं बना पा रहे हैं। विद्यार्थियों ने जल्द से जल्द परीक्षा कार्यक्रम जारी करने की मांग की है, ताकि वे व्यवस्थित ढंग से तैयारी कर सकें। पीसी बागला महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. महावीर सिंह छौंकर ने बताया कि विश्वविद्यालय से जल्द फाइनल कार्यक्रम जारी हो जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 27, 2026, 17:57 IST
RMPSU: प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू, सम सेमेस्टर के परीक्षा कार्यक्रम का छात्रों को इंतजार #CityStates #Aligarh #Hathras #RajaMahendraPratapSinghUniversity #PracticalExams #SemesterExamSchedule #RmpsuAligarh #AligarhNews #HathrasNews #SubahSamachar
