Kullu News: मलाणा से कोकसर पहुंचेंगे राजा घेपन
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। मलाणा यात्रा पर 25 जुलाई से निकले लाहौल के अधिष्ठाता देवता राजा घेपन सहित देवता अठराह नाग और माता हिडिंबा की यात्रा पूरी कर 13 अगस्त को कोकसर के डिंफुक गांव में विराजमान होंगे। मलाणा पहुंचने के बाद राजा घेपन 4 अगस्त को लाहौल के लिए रवाना हुए। बुधवार को राजा घेपन सहित देवता अठराह नाग और माता हिडिंबा सहित पर्यटन स्थल मढ़ी विराजमान हुए और वीरवार को घेपन 13,050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा होकर कोकसर बाजार पहुंचेंगे। रोहतांग दर्रा पहुंचने पर देवलुओं द्वारा पूजा पाठ होगी और 15 मील के श्रद्धालुओं द्वारा देवलुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, एटीवी यूनियन कोकसर की ओर से रक्षी ढांक में देवलुओं का स्वागत किया जाएगा। रात्रि ठहराव को देवी देवता डिंफुक थान में विराजमान होंगे। इसके लिए गांववासियों ने तैयारियां की है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 12, 2026, 18:26 IST
Kullu News: मलाणा से कोकसर पहुंचेंगे राजा घेपन #RajaGhepanWillArriveAtKoksarFromMalana. #SubahSamachar
