Lucknow News: राज कुमार अध्यक्ष और सविता वर्मा बनीं महामंत्री
लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति का त्रिवर्षीय चुनाव बुधवार को संपन्न हुआ। राज कुमार अध्यक्ष और सविता वर्मा महामंत्री चुनी गईं। पवन कुमार उपाध्यक्ष, अरविंद कुमार व शिवानी रावत संयुक्त मंत्री निर्वाचित हुए। सीमा संगठन मंत्री, कन्या कुमारी कार्यालय मंत्री, वंदना कोषाध्यक्ष और वीरबली प्रचार मंत्री निर्विरोध निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कुमारी जूली और सुभाष कुमार समेत अन्य सदस्य भी निर्विरोध चुने गए। मुख्य चुनाव अधिकारी शशांक शेंडे रहे। चुनाव अधिकारियों अजय कुमार सोनकर, सुनील कुमार, हरवीर सिंह, राम सागर जायसवाल, पवन कुमार, रीमा चौधरी और मनीषा कनौजिया ने निर्वाचन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंतिम परिणाम चुनाव अधिकारी सुनील कुमार ने घोषित किए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 13, 2026, 02:57 IST
Lucknow News: राज कुमार अध्यक्ष और सविता वर्मा बनीं महामंत्री #RajKumarBecamePresidentAndSavitaVermaBecameGeneralSecretary #SubahSamachar
