Delhi NCR News: स्कूली बच्चों को किया जागरूक

पूर्वी दिल्ली। दिल्ली यातायात पुलिस ने मयूर विहार चरण-3 स्थित विद्या बाल भारती विद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित की। इसमें करीब 450 छात्रों ने हिस्सा लिया। छात्रों को व्याख्यान से सुरक्षित सड़क व्यवहार और यातायात नियमों की जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम टीटी पार्क और नेशनल बाल भवन के सहयोग से हुआ। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छोटी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इसलिए पैदल चलते, सड़क पार करते और वाहन पर सफर करते समय नियमों का ध्यान रखना जरूरी है। कार्यशाला में पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान सहित कई अधिकारी और विद्यालय के शिक्षक मौजूद थे। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 24, 2026, 16:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi NCR News: स्कूली बच्चों को किया जागरूक #RaisedAwarenessAmongSchoolChildren #SubahSamachar