Jind News: नशे का मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पर किया जागरूक

जींद। महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता प्रकोष्ठ, एंटी ड्रग सेल, एनएसएस और महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में नशे का मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव विषय पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. बबीता पवार ने की। सेमिनार की शुरुआत में मुख्य वक्ता एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक अजीत सिंह ने सभी छात्राओं को से नो टू ड्रग्स, से यस टू लाइफ की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक संतुलन को भी बिगाड़ देता है जिससे युवा तनाव, अवसाद और चिंता का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने छात्राओं को सकारात्मक सोच, योग, खेल और अनुशासित दिनचर्या अपनाने की सलाह दी। महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका सुरक्षा ने छात्राओं को अपनी समस्याएं शिक्षकों व परिवार से साझा करने के लिए प्रेरित किया। वहीं एनएसएस संयोजिका रविंदर ने छात्राओं से नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 16, 2026, 20:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jind News: नशे का मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पर किया जागरूक #RaisedAwarenessAboutTheImpactOfSubstanceAbuseOnMentalHealth. #SubahSamachar