Varanasi Weather: पूरी रात 10 मिमी बारिश, कड़कड़ाती बिजली से सहमे काशीवासी; 31 मार्च को फिर से बरसात के आसार

Varanasi Weather: काशी में शुक्रवार और शनिवार की रात करीब 10 मिलीमीटर बारिश हुई। पूरी रात कड़कड़ाती बिजली ने काशीवासियों को सहमा दिया। पूरी रात कभी रुक-रुककर तो कभी तेज बारिश होती रही। रात में तापमान गिरकर 20 डिग्री से भी नीचे चला गया और ठंडक सी महसूस होने लगी। वहीं, बारिश के चलते ही शनिवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री लुढ़ककर 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 19 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। हवा भी 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 28, 2026, 22:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi Weather: पूरी रात 10 मिमी बारिश, कड़कड़ाती बिजली से सहमे काशीवासी; 31 मार्च को फिर से बरसात के आसार #CityStates #Varanasi #RainAlertInUp #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #SubahSamachar