Rishikesh News: पहली ही बारिश में जगह-जगह हुआ जलभराव, खुली नगर निगम की पोल

फोटो सड़कें बनीं तालाब: मुख्य मार्गों से लेकर गलियों तक पानी भरा, लोगों का पैदल चलना हुआ दूभरसंवाद न्यूज एजेंसीऋषिकेश। मानसून की पहली तेज बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की हकीकत सामने ला दी। बुधवार सुबह से हुई झमाझम बारिश के बाद शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। मुख्य मार्गों से लेकर गलियों तक जलभराव होने से लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया, जबकि वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।देहरादून रोड स्थित व्यापार सभा भवन से दून तिराहा तक सड़क पर पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित रहा। सड़क पर जलभराव के कारण राहगीरों को पानी के बीच से गुजरना पड़ा। वहीं, दोपहिया वाहन चालकों को भी खतरे के बीच सफर करना पड़ा। स्थानीय निवासी मनमोहन सिंह ने बताया कि यदि मानसून से पहले नालियों और नालों की समुचित सफाई कराई जाती तो यह स्थिति पैदा नहीं होती। उनका कहना है कि देहरादून रोड से दून तिराहा तक कई स्थानों पर नालियों पर अतिक्रमण कर रैंप और लोहे की जालियां लगा दी गई हैं। बारिश के दौरान इनमें कूड़ा फंस जाने से पानी की निकासी रुक जाती है। सड़क पर बरसात का पानी बहने लगता है, जिससे पैदल चलने वाले लोगों पर पानी के छींटे तक पड़ जाते है। बारिश के चलते आदर्श ग्राम से आईएसबीटी जाने वाले मार्ग पर भी जलभराव रहा। वहीं हरिद्वार रोड पर पुरानी चुंगी से कोयल घाटी जाने वाले मार्ग पर भी जलभराव से यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।---कोट-नाली और नालों पर हुए अतिक्रमण को टीम भेज कर हटवाया जाएगा। जिससे बारिश का पानी नाली से ओवरफ्लो होकर सड़क तक नहीं आएगा। नाला गैंग की टीम को गठित किया गया है। सफाई करवाई जाएगी। - शंभू पासवान, मेयर, नगर निगम ऋषिकेश

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 19:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rishikesh News: पहली ही बारिश में जगह-जगह हुआ जलभराव, खुली नगर निगम की पोल #Rain:WaterloggingInVariousPlaces. #SubahSamachar