यूपी में बारिश ने थामी रफ्तार: कानपुर-लखनऊ व पूर्वांचल एक्सप्रेसवे वे पर धंसी सड़क, कई जगह यातायात प्रभावित

मानसून की पहली तेज बारिश ने उत्तर भारत की सड़क-सेतु व्यवस्था की रफ्तार थाम दी है। देहरादून में नंदा की चौकी के पास 16 करोड़ रुपये की लागत से बना नया पुल पहली ही बारिश में धंस गया, जिससे आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। गुरुग्राम में डेढ़ घंटे की मूसलाधार बारिश ने पूरा शहर तालाब बना दिया। दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) धंस गया और 10-12 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। यूपी में उद्घाटन के महज 12 दिन बाद कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की उन्नाव में सड़क धंस गई। वहीं, तीन साल पहले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सुल्तानपुर सेक्शन में जगह-जगह गड्ढे हो गए और दरारें आ गईं थी। जबकि आम नागरिक सड़कों पर फंसकर परेशान हो रहे हैं। पढ़िए बारिश के दौरान कौन-कौन से एक्सप्रेस-वे धंस गए। इससे आम आदमी के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 28, 2026, 11:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी में बारिश ने थामी रफ्तार: कानपुर-लखनऊ व पूर्वांचल एक्सप्रेसवे वे पर धंसी सड़क, कई जगह यातायात प्रभावित #CityStates #Lucknow #UpRain #ExpresswayDamage #KanpurLucknowExpressway #PurvanchalExpressway #RoadCollapse #MonsoonNews #TrafficDisruption #SubahSamachar