Una News: जिले में कई स्थानों पर हुई बारिश, 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान

ऊना। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश दर्ज की गई, इसके बावजूद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। जिला मुख्यालय ऊना में भी हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे कुछ समय के लिए मौसम सुहावना जरूर हुआ। इसके बाद उमस ने लोगों की परेशानी फिर बढ़ा दी।शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान के साथ-साथ हवा में नमी बढ़ने से दिनभर लोगों को पसीने और चिपचिपाहट का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही तथा अधिकांश लोग धूप और उमस से बचने के लिए घरों में ही रहने को मजबूर दिखे। दोपहर बाद कई स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार के अनुसार आगामी दिनों में जिले के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो सकती है। विभाग ने अगले कुछ दिनों के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। हल्की बारिश के बाद सड़क मार्ग पर गिरे पत्थरऊना-बंगाणा मुख्य सड़क पर नलवाड़ी के समीप पहाड़ी से ल्हासा (मलबा व पत्थर) गिरने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया। सड़क पर अचानक मलबा आने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि लोगों की सतर्कता से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बारिश के बाद पहाड़ी से पत्थर और मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 23:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: जिले में कई स्थानों पर हुई बारिश, 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar