Bageshwar News: उच्च हिमालयी गांवों में गेहूं की फसल को बर्बाद कर गई बारिश

बागेश्वर। जिले में लगातार जारी बारिश का दौर थम गया है। हालांकि रुकने से पहले बारिश किसानों की मेहनत पर पानी फेर गई है। उच्च हिमालयी गांवों में गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है। जमीन के भीतर पैदा होने वाली सब्जियों को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। ओलावृष्टि के कारण फलों को भी काफी नुकसान हुआ है। विगत बृहस्पतिवार से जिले में बारिश का दौर चल रहा था। सोमवार की सुबह भी हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम खुला फिर पूरे दिन धूप खिली रही। पिछले चार दिनों में बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। बोरबलड़ा, बदियाकाेट, कीमू, गोगिना, जातोली आदि उच्च हिमालयी क्षेत्र के गांवों में गेहूं की तैयार फसल बर्बाद हो गई है। इन दिनों फसल काटने का काम शुरू हो रहा था। कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर के प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजकुमार ने बताया कि बारिश हर बार मिश्रित परिणाम देकर जाती है। बेमौसम हो रही इस बारिश के कारण जमीन के भीतर होने वाले आलू, प्याज, लहसुन आदि सब्जियों के काला पड़ने या सड़ने की आशंका बढ़ जाती है। ओलावृष्टि ने प्लम, आड़ू आदि फलों को काफी नुकसान किया है। हालांकि जिन स्थानों पर धान आदि की बोवाई हुई है, वहां बारिश लाभदायक रहेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 21:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bageshwar News: उच्च हिमालयी गांवों में गेहूं की फसल को बर्बाद कर गई बारिश #RainDestroysWheatCropInHighHimalayanVillages #SubahSamachar